Mumbai-Central.comWhere Mumbaikars meet |
[This message contained attachments that have been removed.] [If you can't read the following, which is in Hindi, set your browser to view >>Encoding >> Unicode. It will not affect your other routine computer work]. *५६५. कविता करना कोई खेल नहीं यह नहीं साधना से खाली* * * कविता करना कोई खेल नहीं यह नहीं साधना से खाली भाषा व्याकरण छन्द मात्रा व तुक न अगर इस में डाली अंकुश न लगा अभिव्यक्ति पर जो मन में आया लिख डाला और मुक्त छन्द का नाम उसे सुन्दर सा हम ने दे डाला तो नहीं असम्भव सुन्दर नामकरण ही केवल रह जाये कविता का सहज प्रवाह साधना से जो आता, रह जाये मैं नहीं बेड़ियों का कायल स्वातन्त्र्य मुझे भी भाता है पर छ्न्द और कविता का आपस में एक गहरा नाता है यह नाता ही कारण है कि वेदों को श्रुति का नाम मिला भारत को गीता रामायण और मानस का ईनाम मिला यदि श्लोक छन्द और चौपाई या दोहे नहीं हुए होते तो मंत्रोच्चारण और पाठ इन ग्रंथों के न हुए होते लिखिये अपनी क्षमतानुसार हो मुक्त छ्न्द या बद्ध छन्द कविता का रूप बने कैसा इस का न होता अनुर्बन्ध यह किन्तु निवेदन है विनम्र कि शास्त्रीय कवि शैली का न कीजे बन्धु तिरस्कार यह हीरा है उस थैली का जिस में खयाल और ठुमरी हैं, हैं शहनाई सितार वादन ओडसी भरतनाट्यम कथक हैं सब को मेरा अभिवादन मैं साधक हूं मां सरस्वती मुझ को ऐसा वरदान मिले विज्ञान, विधि, से परे मुझे शास्त्रीय कला का ज्ञान मिले. महेश चन्द्र गुप्त खलिश ९ अक्तूबर २००६ ---------------------------------------------------------------------------- An extrovert engineer is the one who looks at YOUR shoes while talking. ---------------------------------------------------------------------------- ------------------------------------------------------------------------------ To join/leave, use the form at: http://www.mumbai-central.com/nukkad/#options This list is archived at: http://www.mumbai-central.com/nukkad/archive.html
Use the form below to subscribe or unsubscribe to the list.
|
Site directory
|
Today's news
|
Film reviews
|
likhaai
|
nukkad
|
Stocks
|
Discussion boards
|
Photos
|
Puzzles
Restaurant Guide | Train Guide | Bus Guide | Mumbai Information | Image Galleries About us | Advertise here! | Feedback Donate Sponsored Link: Are There Lucky Planets In Your Astrological Marriage House? | Articles on travel and USA-specific tips |
|
|
Get notified about site updates To get updates about the Mumbai-Central.com site via email (only 1-2 messages per month), sign up! |
|